मार्केट में बवाल काट रही ये 7 Seater एसयूवी, सेल्स जानकर चकरा जाएगा माथा, Creta-Nexon सभी को धो डाला

BOLERO 1

बड़े परिवार के लिए एक अच्छी और सस्ती कार खोजना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। लोग सबसे ज्यादा SUV कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। लेकिन भारत में 7 Seater कारों का भी अपना अलग ही जलवा है। खसतौत से बड़ी फैमिली के लोग 7 Seater गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं, जिससे वह कहीं घूमने जाएं तो उन्हें दो गाड़ियों से सफर ना करना पड़े। एक ही गाड़ी में उनकी पूरी फैमिली आ जाए।

suv

हालांकि, 7 Seater गाड़ियां महँगी आती हैं, ऐसे में हर कोई ये गाड़ी खरीद नहीं पाता है। इसलिए कुछ लोग जल्दबाजी करने के बजाय कुछ समय के लिए रुक जाते हैं ये सोचकर कि भारत में कई नए मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं। 7 सीटर गाड़ियों की बात करें तो हमारे देश में इस सेगमेंट में टोयोटा इनोवा, मारुति सुजुकी अर्टिगा और किया कैरेंस जैसी कारों के बीच कड़ा मुकाबला है। लेकिन इन सभी को टक्कर देने एक ऐसी गाड़ी मार्केट में आई है जिसने सभी के छक्के छुड़ा दिए हैं।

suv 1

हम बात कर रहे हैं महिंद्रा की 7-सीटर एसयूवी Mahindra Bolero की। इस किफायती 7 Seater ने एसयूवी सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। महिंद्रा बोलेरो के नए मॉडल की बंपर बिक्री हो रही है। बीते फाइनैंशियल ईयर की ही बात करें तो इस कार को लाखों लोगों ने ख़रीदा है। इसी के साथ ये 7-सीटर कार महिंद्रा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इसे गाँव के साथ-साथ शहर के लोग भी खरीदना पसंद कर रहे हैं।

bolero

बोलेरो ने साल 2000 भारत में लॉन्च हुई थी। तब से लेकर अब तक इस मॉडल की करीब 14 लाख यूनिट बिक चुकी है। हर महीने बोलेरो की करीब 10 हजार यूनिट बिकती हैं। बोलेरो ने अपनी अलग पहचान बनाई है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि यह 7 Seater है।

bolero int

बोलेरो की धड़ाधड़ बिक्री के बाद महिंद्रा ने जुलाई 2021 में बोलेरो नियो को लॉन्च किया गया था। बोलेरो नियो लुक और फीचर्स के मामले में बेहतर है। बोलेरो के इंजन की बात करें, तो इसमें पावरट्रेन के तौर पर एक 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन मिलता है। जो 3,600rpm पर 75bhp की पॉवर और 1,600-2,200rpm पर 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जो आपको सुविधाजनक और स्मूद गियर शिफ्टिंग प्रदान करता है।

7 Seater गाड़ी में मिलते हैं ये फीचर्स

महिंद्रा ने 7 Seater बोलेरो में कई नए फीचर्स को अपडेट किया है। अब इस मॉडल में फ्यूल कंप्लीशन, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, एक 12V चार्जिंग पोर्ट, गियर इंडिकेटर, ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल क्लॉक, डोर अलर्ट, नया बम्पर, पावर विंडोज़, नयी ग्रिल, नये हेडलैंप, फैब्रिक सीट्स, रियर वॉशर और वाइपर, और फॉग लैंप समेत अन्य फीचर्स मिलते हैं।

bolero neo

कीमत और वेरिएंट्स

महिंद्रा बोलेरो की कीमत की बात करें तो दिल्ली में इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.78 लाख रुपये से 10.79 लाख रुपये के बीच है। यह B4, B6 और B6(O) जैसे तीन वेरिएंट्स में मौजूद है। इसमें 7 लोग बड़ी ही आसानी से लंबा सफर कर सकते हैं।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *