Party करना किसे पसंद नहीं होता है। जब किसी नए तरह की पार्टी होती है तो Party लवर्स ऐसी जगह जाना बेहद पसंद करते हैं। कभी जमीन पर तो कभी पानी के बीच में पार्टी की जाती है। लेकिन आपने कभी आज तक आसमान में पार्टी होते हुए देखा है? नहीं है, बहुत से अमीर लोगों की चाह होती है कि वे आसमान में उड़कर पार्टी करें। अब लोगों की ये इच्छा भी जल्द ही पूरी हो सकती है।
दुबई के होटल ने आसमान में Party करने वाले लोगों के लिए अनोखी शुरुआत की है। आसमान में ये पार्टी 16 पैसेंजर वाले प्राइवेज जेट पर की जाएगी। होटल ने आसमान में होने वाली पार्टी के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दी है। ये अनोखा तरीका Five hotels and resorts ने खोजा है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है।
पार्टी-हॉर्ड फाइवल होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने गुरुवार से 16 सीटर प्राइवेट जेट में Party के लिए बुकिंग लेना शुरू की है। रिसॉर्ट्स के मालिक द्वारा ये दावा किया जा रहा कि पैसेंजर्स को दुबई पहुँचने के पहले ही एंटरटेंमेंट का डोज़ मिलना शुरू हो जाएगा। हवा में होने वाली पार्टी का मजा सिर्फ होटल के ही मेहमान नहीं बल्कि इस प्राइवेट जेट में 12 घंटे तक की यात्रा बुक करने वाले लोग भी ले सकते हैं।
View this post on Instagram
ये आम जेट की तरह कोई कॉरपोरेट जेट नहीं है। बल्कि इस जेट को खासतौर से Party थीम पर बनाया गया है। इसमें लोग डांस भी कर सकते हैं। विमान में लगी हुई एलईडी लाइट का कलर आप अपनी मर्जी से बदल सकते हैं। ये लाइट किसी पार्टी की तरह लुक देगी। इतना ही नहीं, बल्कि विमान के पिछले हिस्से में एक किंग साइज़ बेड वाला बेडरूम भी है। लेकिन एक बार में सिर्फ दो लोग ही इस रूम को इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्राइवेट जेट में आप बूजी सेलिब्रेशन यानी मद्यपान उत्सवों का आनंद ले सकते हैं। फाइव ग्लोबल होल्डिंग्स के अध्यक्ष और संस्थापक कबीर मूलचंदानी ने इस बारे में बताया कि, ‘हमने खुद को एक मनोरंजन कंपनी के रूप में सोचना शुरू कर दिया है।’ उनका कहना है कि फाइव पाम जुमेराह समूह का पहला ऐसा होटल है जोकि पहले से ही स्थानीय तौर पर शहर के सबसे बड़े Party होटलों में से एक के रूप में जाना जाता है। ये होटल होटल बीच पार्टियों के लिए भी डीजे की मेजबानी करता है।
आसमान में Party करने के लिए देना होगा इतना चार्ज
अब बात करें आसमान में होने वाली इस Party के चार्ज की तो आपको हवा में पार्टी करने के लिए 14,000 डॉलर 1 घंटे के लिए देने होंगे। यह चार्ज मोटे तौर पर अमीरात एयरलाइंस के प्रथम श्रेणी के टिकट के बराबर है।
Read more: Love Story: दिल्ली में दिल लगा और फिर P. K. Mahanandia साइकिल से स्वीडन गए अपने प्यार से मिलने