Hamida Banu: कहानी उस भारतीय ‘महिला Pahalwan’ की, जिसे कोई मर्द कभी हरा नहीं सका

PAHALWAN

भारत को पहलवानों का देश भी कहा जाता है। इस देश की मिट्टी में जितने ताकतवर Pahalwan पैदा हुए हैं, उतने शायद कहीं और नहीं। न सिर्फ मर्द बल्कि यहां की महिला पहलवान भी बेहद ताकतवर होती हैं। एक दौर था जब हमारे देश में महिलाओं को पर्दे के पीछे रखा जाता था। लेकिन उसी दौर में एक ऐसी महिला भी थी जिसके देखकर सारे मर्दों की हवा टाइट हो जाती थी। इस महिला का नाम है Hamida Banu।

hamida banu

Hamida Banu एक ऐसी महिला Pahalwan थीं, जो मर्द पहलवानों लगतार चित कर रही थीं। हमीदा बानो से लड़ाई करना तो दूर, इनके सामने आने में भी अच्छे-खासे पहलवान कांपने लग जाते थे। 1950 के दशक में जब भारत में महिलाओं का कुश्ती लड़ना अपने आप में अजूबा था, उस समय हमीदा बानो ने कई सारे मर्द पहलवानों को हराकर एक कमाल किया था। वह एकमात्र ऐसी महिला पहलवान बनी, जिसे आज तक कोई मर्द नहीं हरा सका था।

मर्द Pahalwan को खुली चुनौती देती थी Hamida Banu

महिला पहलवान Hamida Banu उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पैदा हुई थीं। उन्होंने एक सलाम नामक पहलवान से कुश्ती की ट्रेनिंग ली थी। ट्रेनिंग के लिए हमीदा बानो मिर्जापुर छोड़कर अलीगढ़ आ गई थीं। कुछ समय तक ट्रेनिंग लेने के बाद हमीदा बानो ने पहलवानी को ही अपना पेशा बना लिया था। उस वक्त देश में दंगल करने वाली कोई महिला पहलवान नहीं थी। लेकिन हमीदा बानो ने अखाड़े में आकर हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने आते ही मर्द पहलवानों को खुली चुनौती देना शुरू कर दी।

ham

32 साल की महिला पहलवान Hamida Banu ने मर्द पहलवानों के सामने एक चुनौती रखते हुए कहा, “जो मुझे दंगल में हरा देगा, वह मुझसे शादी कर सकता है।” हमीदा अपनी इसी चुनौती में फ़रवरी 1954 से दो मर्द पहलवान चैंपियनों को हरा चुकी थीं। इनमें से एक पटियाला से था और दूसरा कोलकाता से।

hamida banu 2

Hamida Banu ने एक बाबा पहलवान को तो महज़ एक मिनट और 34 सेकंड में ही चित कर दिया। उसके बाद तो उस पहलवान ने हमेशा-हमेशा के लिए कुश्ती ही छोड़ दी। हमीदा बानो ने कुल 320 दंगल खेले और वह सभी में जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्हें ‘अलीगढ़ की एमेज़ॉन’ कहना शुरू कर दिया था।

hamida banu 1

अपनी पहलवानी के साथ-साथ Hamida Banu अपने वज़न, क़द और खानपान तक को लेकर चर्चा में रहने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमीदा का वज़न 107 किलो था और क़द 5 फ़ुट 3 इंच था। उनकी डाइट की बात करें तो वह रोज़ाना साढ़े पांच किलो दूध, पौने तीन किलो सूप, लगभग सवा दो लीटर फलों का जूस, एक मुर्ग़ा, एक किलो मटन, 450 ग्राम मक्खन, 6 अंडे, एक किलो बादाम, 2 बड़ी रोटियां और 2 बिरयानी की प्लेटें खा लेती थीं। हमीदा 24 घंटे में से नौ घंटे सोती थीं और छह घंटे व्यायाम करती थीं।

Read more: दुनिया का सबसे महंगा Aloo, जिसके 1 किलो की क़ीमत में एक तोला सोना ख़रीदा जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *