गंभीर-कोहली की लड़ाई से लेकर शाहरुख़ ख़ान के बैन तक, IPL से जुड़े ये 10 विवाद जान लो

IPL

IPL 2023 बहुत ही शानदार अंदाज में चला। पूरे सीजन में ऐसे कई मैच हुए जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। इस सीजन में कई बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाए, तो वहीं कई बॉलर्स ने भी शानदार जांबाजी कर फैंस का मनोरंजन किया। IPL के हर सीजन में लाखों लोग देश भर के अलग-अलग ग्राउंड्स में इकट्ठा होकर, अपनी फेवरेट टीमों को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। फैंस हर बार आईपीएल के आने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)


साल 2008 में शुरू हुआ IPL एकमात्र ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया के सभी देशों के बड़े खिलाड़ी एक साथ मैदान में खेलते हुए नजर आते हैं। अब जब इतने खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरेंगे तो कुछ ना कुछ गड़बड़ तो होगी ही। आईपीएल के हर सीजन में कोई ना कोई ऐसे विवाद हो जाते हैं जो हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज हम आपको IPL से जुड़े 10 बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं।

कोहली-गंभीर विवाद

kohli and gambhir

IPL 2023 सीजन में LSG और RCB के बीच मैच खेला गया था। इस दौरान RCB के खिलाड़ी विराट कोहली से LSG के खिलाड़ी नवीन उल हक़ की बहस हो गई थी। मैच खत्म होने के बाद काइल मेयर्स कोहली को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उस वक्त गौतम गंभीर आए और वो काइल मेयर्स को दूर ले गए। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद कोहली और गंभीर के बीच जमकर बहस हो गई। फिर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बीच-बचाव करके कोहली और गंभीर को अलग-अलग किया।

कोहली-गंभीर की 2013 में हुई लड़ाई

kohli gambhir 1

ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस हुई हो। इससे पहले साल 2013 में भी दोनों के बीच मैदान में जमकर बहसबाज़ी हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों की आपस में बहस हो गई थी।

हरभजन का श्रीसंत को थप्पड़

shrisant harbajan

 

IPL के पहले सीजन में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत की किसी बात को लेकर जमकर बहस हो गई थी। ये कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने सरेआम कैमरा के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद हरभजन को 11 मैचों से बैन कर दिया था।

शाहरुख खान पर बैन

shahrukh bain

साल 2012 में हुए IPL के दौरान केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के सिक्युरिटी स्टाफ के साथ कथित तौर पर झगड़ा किया था। इसके बाद शाहरुख़ खान की वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री बैन हो गई थी।

तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट फ़िक्सिंग का आरोप

sport fixing

साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। इसके बाद तीनों खिलड़ियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के बाद गुरुनाथ मयप्पन, विंदू दारा सिंह और राज कुंद्रा को भी गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद CSK और राजस्थान रॉयल टीम को सस्पेंड कर दिया था।

ललित मोदी पर बैन

lalit modi

ललित मोदी को ही IPL का मास्टरमाइंड कहा जाता है। वह IPL के पूर्व चेयरमैन थे। बाद में उन पर अनुचित व्यवहार और अनुशासनहीनता का आरोप लगा था। फिर आख़िरकार उन्हें अपने पद को छोड़ना पड़ा था। बाद में ललित मोदी लंदन भाग गए थे। फिर उन्हें बीसीसीआई ने क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन बैन कर दिया।

रेव पार्टी

rav party

2012 में पुणे वॉरियर्स के राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को रेव पार्टी में शामिल होने के आरोपों के चलते गिरफ्तार और बाद में रिहा किया गया। उनका ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया था।

पोलार्ड ने मुंह पर टेप लगाकर खेला

polard

IPL के एक सीजन में कीरोन पोलार्ड की क्रिस जेल के साथ बहस हो गई थी। फिर अंपायर ने दोनों को शांत कराकर पोलर्ड को चुप रहने को कहा था। इसके बाद पोलार्ड ने अपना मुंह बंद रखने के लिए मुंह पर टेप लगाकर क्रिकेट खेला। मैदान में पोलार्ड को इस रूप में देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

Read more: सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि ये 8 चीजें बनाती हैं IPL को दुनिया की बेस्ट टी20 लीग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *