अजब-गजब

ये शख्स गाय के गोबर से बने सीमेंट, ईंट और पेंट से Ghar बनाने के लिए कर रहे प्रेरित, सालाना कमाई 50 से 60 लाख रुपये

Ghar बनाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन घर बनाने के लिए लाखों रूपए खर्च होते हैं। ऐसे में इंसान मेहनत करके पाई-पाई जोड़ता है और फिर अपने सपने का आशियाना बनाता है। Ghar होना बेहद जरूरी भी हो क्योंकि यदि हमारे पास खुद की छत होगी तो हम धूप-पानी सबसे सुरक्षित रहेंगे।

 

Ghar बनाने के लिए ईट, रेती, सीमेंट सबकी आवश्यकता होती है। इन सबके बिना घर नहीं बन सकता है। यदि कोई आपसे ये कहें की आप ईट, रेती, सीमेंट के बिना भी घर बना सकते हैं और वो भी ऐसा जो आपको ठंडक भी प्रदान करेगा। तो क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बिना रेती, सीमेंट के ही घर बनाने की नई तकनीक निकाली है।

हम बात कर रहे हैं हरियाणा के रोहतक के रहने वाले डॉ. शिव दर्शन मलिक के बारे में। शिव दर्शन मालिक साल के लाखों रूपए कमा रहे हैं और साथ ही वह अपने कार्य के जारी पर्यावरण को भी बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है कि कोई लाखों रुपये कमाते हुए पर्यावरण को संरक्षित कर रहा है।

डॉ. शिव दर्शन मलिक पिछले करीब 5 साल से गोबर से सीमेंट, पेंट और ईंट बना रहे हैं। साथ ही वह लोगों को अपना Ghar बनाने के लिए ये इको-फ्रेंडली ईट और सीमेंट खरीदने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। ना सिर्फ गाँव बल्कि अब तो शहरों में भी गोबर से बनी ईट और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अपनी गोबर की ईंटों को उन्होंने गौक्रीट नाम दिया है और प्लास्टर को वैदिक प्लास्टर।

विदेशों में इको-फ्रेंडली Ghar देख आया आईडिया

दरअसल, शिव दर्शन जब अमेरिका और इंग्लैंड गए तब उन्होंने ये देखा कि कैसे वहां के लोग सीमेंट और कंक्रीट से बने Ghar में रहने के बजाय इको फ्रेंडली घरों में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। फिर शिव दर्शन को एक आईडिया आया और उन्होंने अपने आईडिया पर रिसर्च करना शुरू कर दी।

गाँव के सभी लोग अपने Ghar को बनाने में गोबर का इस्तेमाल करते हैं। इससे न तो गर्मी में ज्यादा गर्मी महसूस होती है, न ठंड में ज्यादा ठंड। गोबर थर्मल इंसुलेटेड होता है। यही सब देख कर शिव दर्शन ने गाय के गोबर से पेंट और सीमेंट तैयार करने के बारे में सोचा। पहले उन्होंने खुद इसका इस्तेमाल किया और फिर गाँव के लोगों से इसका उपयोग करने का कहा। धीरे-धीरे शिव दर्शन ने अपने काम को और बढ़ाया और लोगों ने उनके इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना भी पसंद किया।

आज शिव दर्शन की गोबर से बनी चीजों को Ghar बनाने के लिए इतना पसंद किया जा रहा है कि हर साल 5 हजार टन सीमेंट बना रहे हैं। साथ ही गोबर से बने पेंट और ईट भी काफी बिक रही है। उनका ये प्रोडक्ट ना सिर्फ हरियाणा बल्कि झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में इस्तेमाल हो रहा है। शिव दर्शन अब अपने इस बिजनेस से 50 से 60 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं। वह 100 से ज्यादा लोगों को इस काम की ट्रेनिंग ट्रेनिंग दे चुके हैं।

Read more: IPL 2023: धोनी का ऑटोग्राफ़ हो या रिंकू सिंह के पांच छक्के, ये हैं इस सीज़न के 12 यादगार पल

Aayushi Sharma

Hi, I'm Aayushi Sharma, and I've been working as a Hindi content writer and editor for the last 5 years. I have a bachelor's degree in journalism and mass communication and MBA degree in media management from Indore. I love to write entertainment and celebrity stories and also play volleyball, as I'm a national-level volleyball player. If you love to read my articles, do share them on Facebook and other social media platforms.

Recent Posts

विदेशी Bolero के नाम से फेमस है ये Car, कीमत सुनने से पहले थाम लेना दिल, Audi और BMW भी इससे सस्ती

भारत में पिछले कुछ सालों में छोटी Car के मुकाबले बड़ी गाड़ियां ज्यादा पॉपुलर हुई…

1 year ago

Cold Drink की बोतलों में क्यों होती है खाली जगह, क्यों नहीं भरी जाती पूरी? जान लीजिए कारण

आपने भी Cold Drink कई बार पी होगी। ये एक प्रकार की ठंडी सॉफ्ट ड्रिंक…

1 year ago

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई…फिर भी flop हुईं फिल्में, लिस्ट में तीनों ‘खान’ सुपरस्टार भी हैं शामिल

Flop films: सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता के प्रतीक…

1 year ago

Most Used Cars by Indian Army: वो गाड़ियां जिन्होंने हर कदम भारतीय सेना का साथ दिया, देखें तस्वीरें

भारतीय Army की पसंदीदा गाड़ियाँ: इस समाचार आर्टिकल में, हम भारतीय Army द्वारा प्रयोग की…

1 year ago

Sooryavansham का ‘हीरा ठाकुर’ तो याद ही होगा! अमिताभ से पहले ये रोल इन 13 एक्टर्स को हुआ था ऑफ़र

Sooryavansham: अमिताभ बच्चन के 50 साल के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं,…

1 year ago