ऑटो

नए अवतार में वापसी करने जा रही पापा के जमाने की Luna, 2 दशकों तक किया मिडिल क्लास के दिल पर राज

बचपन की यादें जीवनभर की सबसे खास यादें होती हैं। बचपन में आपको लूना तो याद होगी ही। कैसे ना हो, ये वही Luna है, जिसपर बैठकर हम सभी ने खूब सवारी की है। वो समय ऐसा था जब जिस भी व्यक्ति के पास लूना होती थी उसे हीरो माना जाता था। एक ही लूना पर परिवार के 4-5 लोग सवार होकर यात्रा पर निकल पड़ते थे।

उस ज़माने में हर Luna वाले लोग कहा करते थे, “चल मेरी लूना”… वो जमाना बीते अब बरसो हो गए हैं, लेकिन आज भी लूना का क्रेज बरकरार है। अपनी लूना की यादों को संजोकर रखने के लिए कई लोगों ने तो आज तक इसे संभलकर भी रखा है। वहीं देश में कुछ लूना फैंस ने तो आज भी अपनी लूना को मेन्टेन करके रखा है और वो उसे चलाते भी हैं।

अब नए अवतार में सड़कों पर दौड़ेगी Luna

ना सिर्फ पुरुष बल्कि Luna महिलाओं की भी पहली पसंद थी। ये मोपेड वजन में हल्की और कम खर्च के साथ चलती थी। ऐसे में जनता लूना की खूब सवारी करती थी। जिस लूना ने देश की जनता को करीब 2 दशक तक शान की सवारी करवाई, अब वह अपने नए अवतार में एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने आ रही है।

 

भारत में टू-व्हीलर मोबिलिटी के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली मोपेड काइनेटिक Luna अब अपने नए अवतार में आ रही है। लेकिन इस बार ये लूना पेट्रोल या डीजल से नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक से चलेगी। जी हां… पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए अब कई कंपनियों ने इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां लॉन्च कर दी है। इससे खर्च भी कम होता है और साथ ही पर्यावरण में प्रदुषण भी कम होता है।

इसी को देखते हुए अब काइनेटिक कंपनी ने भी Luna का नया मॉडल इलेक्ट्रॉनिक मोपेड के नए अवतार में लॉन्च किया है। इस बात का खुलासा काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड (केईएल) कंपनी की सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। हाल ही में सुजाता ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पुरानी लूना के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इसका एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट!! “चल मेरी लूना” और इसके रचयिता.. मेरे पिता, पद्मश्री अरुण फिरोदिया! काइनेटिक ग्रीन से कुछ क्रांतिकारी और रोमांचक के लिए इस जगह (उनके प्रोफाइल) को देखते रहें…आप सही हैं…यह “ई लूना!!!” है।

जानकारी के मुताबिक, Kinetic ने Luna के इलेक्ट्रिक मॉडल का प्रोडक्शन करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले Luna के चेचिस और अन्य कंपोनेंट्स प्रोडक्शन शुरू हुआ। इनमें चेचिस, मेन स्टैंड, साइड स्टैंड और स्विंग ऑर्म आदि शामिल है। लूना के कंपोनेंट्स का प्रोडक्शन पुणे के अहमदनगर स्थित प्लांट में शुरू किया गया है। कंपनी का लक्ष्य 5 हजार इलेक्ट्रिक लूना प्रति माह तैयार करने का है। कंपनी इसे बहुत जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

Read more: https: काला तरबूज: दुनिया का सबसे महंगा Tarbuj जिसकी बोली लगती है, खास गुणों के कारण लाखों में है कीमत

Aayushi Sharma

Hi, I'm Aayushi Sharma, and I've been working as a Hindi content writer and editor for the last 5 years. I have a bachelor's degree in journalism and mass communication and MBA degree in media management from Indore. I love to write entertainment and celebrity stories and also play volleyball, as I'm a national-level volleyball player. If you love to read my articles, do share them on Facebook and other social media platforms.

Recent Posts

विदेशी Bolero के नाम से फेमस है ये Car, कीमत सुनने से पहले थाम लेना दिल, Audi और BMW भी इससे सस्ती

भारत में पिछले कुछ सालों में छोटी Car के मुकाबले बड़ी गाड़ियां ज्यादा पॉपुलर हुई…

1 year ago

Cold Drink की बोतलों में क्यों होती है खाली जगह, क्यों नहीं भरी जाती पूरी? जान लीजिए कारण

आपने भी Cold Drink कई बार पी होगी। ये एक प्रकार की ठंडी सॉफ्ट ड्रिंक…

1 year ago

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई…फिर भी flop हुईं फिल्में, लिस्ट में तीनों ‘खान’ सुपरस्टार भी हैं शामिल

Flop films: सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता के प्रतीक…

1 year ago

Most Used Cars by Indian Army: वो गाड़ियां जिन्होंने हर कदम भारतीय सेना का साथ दिया, देखें तस्वीरें

भारतीय Army की पसंदीदा गाड़ियाँ: इस समाचार आर्टिकल में, हम भारतीय Army द्वारा प्रयोग की…

1 year ago

Sooryavansham का ‘हीरा ठाकुर’ तो याद ही होगा! अमिताभ से पहले ये रोल इन 13 एक्टर्स को हुआ था ऑफ़र

Sooryavansham: अमिताभ बच्चन के 50 साल के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं,…

1 year ago